ग्रह-नक्षत्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग्रह-नक्षत्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 मार्च 2012

नव संवत 2069 : एक सदी बाद राजा-मंत्री के दोनों पद पर काबिज हुआ शुक्र। बदला ग्रहों का मंत्रिमंडल

नव संवत 2069 इस बार एक सदी बाद अनूठा संयोग लेकर आया है। इस संवत के ग्रहों का मंत्रिमंडल शुक्रवार को बदल गया। शुक्र के इस वार में राजा और मंत्री के दोनों ही पदों पर दैत्य गुरु शुक्र काबिज हो गए हैं। ज्यातिष शास्त्रीयों का मानना है कि नया संवत आधुनिक तकनीक व नवीन आविष्कार देने वाला रहेगा।

ज्योतिषविदों की मानें तो राजा और मंत्री दोनों के पद शुक्र को मिलने का ऐसा संयोग एक सदी पहले तक देखने को नहीं मिला।16 साल बाद संवत 2086 में वापस शुक्र को राजा व मंत्री के पद पर रहने का अवसर मिलेगा। पं. बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार हालांकि दोनों पदों पर एक ग्रह के आसीन रहने का अवसर तो कई बार आया,मगर शुक्र को यह अवसर एक सदी बाद मिला। विश्वावसु नाम का यह संवत्सर प्रजा में आध्यात्मिक रुचि व आस्था बढ़ाने वाला साबित होगा। वहीं लोगों में सत्ता के प्रति रोष रहेगा। धातुओं में तेजी, आर्थिक स्थिति में मजबूती और सुख-शांति देने वाला रहेगा। नए संवत में रोहिणी का वास पर्वत पर होने से कहीं-कहीं वर्षा में कमी के संकेत मिलेंगे, तो समय का वास कुंभकार के पास होने से भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी होगी। समय का वाहन मेंढक अच्छी वर्षा के संकेत मिलेंगे।

इनसे छिनी सत्ता

संवत 2068 के दुर्गेश, मेघेश और धनेश बुध नव संवत में तीनों पदों से विहीन हो गए। वहीं इस बार इन्हें कोई पद नहीं दिया गया है। बुध के सभी पद गुरु के पास आ गए हैं। इस संवत के राजा चंद्रमा से राजा का पद छिन गया है।

ये है मंत्रिमंडल
राजा : शुक्र, मंत्री : शुक्र, सश्येश: चंद्रमा, मेघेश, फलेश व दुर्गेश : गुरु, रसेश : मंगल, धनेश व नीरसेश : सूर्य, धान्येश : शनि।

इन संवतों में राजा-मंत्री समान

अब तक यूं रहेसंवत 2063 : गुरु, संवत 2048 : सूर्य, संवत 2046 : गुरु, संवत : 2040 : गुरु, संवत 2029 : गुरु, संवत 2023 : बुध, संवत 2006 : बुध, संवत 2004 : सूर्य, संवत 1981 : शनि।

आगे यूं रहेंगे
संवत 2071 : चंद्रमा, संवत 2078 : मंगल, संवत 2082 : सूर्य, संवत 2084 : बुध, संवत 2086 : शुक्र।

रविवार, 27 नवंबर 2011

इतिहास में दूसरी बार मकर संक्रांति 15 को

अब प्रत्येक दो साल के अंतराल में 15 को ही मनेगा यह पर्व
--------------------------------------------------

इतिहास में दूसरी बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। अब तक मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता था, मगर इस साल ये पर्व 15 जनवरी को दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषविदों व खगोलविदों की राय में ऐसा पृथ्वी और सूर्य की गति में परिवर्तन के कारण होगा। हालांकि 2012 (लीप इयर) के बाद संक्रांति अगले दो साल तक 14 जनवरी को ही मनेगी। इसके बाद इसी क्रम में दो साल तक 15 जनवरी और फिर दो साल 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक शास्त्रों में 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति होने का कोई उल्लेख नहीं है, ये तो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ जुड़ा हुआ पर्व है। हुआ यूं कि 14 जनवरी निकल जाने के बाद रात्रि 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
पं.बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा व ज्योतिषाचार्य चन्द्रमोहन दाधीच के मुताबिक 15 जनवरी को ही पुण्यकाल होगा। सूर्यास्त से एक घंटे 12 मिनट बाद यदि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करे तो मकर संक्रांति अगले दिन ही मनाई जाती है एवं पुण्य काल भी उसी दिन रहता है। सुनने भले ही ये अजीब लगे लेकिन वर्ष 2012 में ऐसा ही हो रहा है। 15 जनवरी को आ रही मकर संक्रांति को लेकर ज्योतिषियों व आम लोगों में हलचल शुरू हो गई है। पिछली शताब्दियों में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश अलग-अलग तारीखों में होता रहा है लेकिन 19वीं व 20वीं शताब्दी के बाद ये दूसरा मौका है जब सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है इससे पहले वर्ष 2008 में 14 जनवरी की अद्र्धरात्रि बाद 12 बजकर 09 मिनट पर सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया था। लेकिन इस बार 2008 के संयोग से भी 49 मिनट बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसा दो शदी के बाद पहला संयोग है। संक्रांति का पुण्य काल तो 15 जनवरी को बीते सालों में कई बार आया है लेकिन 15 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में इतनी देर से प्रवेश पहली बार हो रहा है। इसका पुण्य काल अगले दिन 15 जनवरी को प्रात:काल सूर्योदय से सांयकाल 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति की तारीख बदलने से इस दिन होने वाले धार्मिक आयोजन और दान-पुण्य भी 15 जनवरी को ही किए जाने चाहिए।  

यूं मनाई मकर संक्रांति
--------------------------

सन् 290 : 22 दिसंबर 16वीं व 17वीं शताब्दी में 9 व 10 जनवरी को 17वीं व 18वीं शताब्दी : 11 व 12 जनवरी 18वीं व 19वीं शताब्दी : 13 व 14 जनवरी 19वीं व 20वी शताब्दी : 14 व 15 जनवरी अब आगे ऐसे मनेगी संक्रांति 21वीं व 22 शताब्दी : 14, 15 व 16 जनवरी
 
'योतिषीय मत


---------------------

पं. बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक पृथ्वी की गति प्रतिवर्ष 50 विकला (5 विकला =2 मिनट) पीछे रह जाती है, वहीं सूर्य संक्रमण आगे बढ़ता जाता है। हालांकि लीप ईयर में ये दोनों वापस उसी स्थिति में आ जाते हैं। इस बीच प्रत्येक चौथे वर्ष में सूर्य संक्रमण में 22 से 24 मिनट का अंतर आ जाता है। यह अंतर बढ़ते-बढ़ते 70 से 80 वर्ष में एक दिन हो जाता है। इस कारण मकर संक्रांति का पावन पर्व वर्ष 2080 से लगातार 15 जनवरी को ही मनाया जाने लगेगा।  

खगोलीय मत
 -------------------

बी.एम.बिडला प्लेनेटोरियम के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य के मुताबिक मकर संक्रांति का अंतर पृथ्वी की आयन गति के कारण होता है। इस कारण आसमान का वर्नल इक्वीनोक्स (वैज्ञानिक गणना का एक काल्पनिक बिंदु) धीरे-धीरे खिसकता रहता है। यह 26 हजार साल में एक बार आसमान का एक चक्कर पूरा करता है जो हर साल 52 सैकंड आगे खिसक जाता है। समय के साथ बदलाव जुड़ते-जुड़ते करीब 70 से 80 साल में एक साल आगे बढ़ जाता है।

बुधवार, 9 जून 2010

शुक्र ने बदली चाल, मिथुन राशि को छोड़ कर्क में प्रवेश


गुरु की कर्क राशि पर पूर्ण दृष्टि से प्रदेश में शीघ्र ही बनेंगे मानसून के संकेत
-----------------------------------------------------------
आकाश के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र ग्रह ने बुधवार को मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश किया। शुक्र का राशि परिवर्तन मानसून में गति लाएगा। वहीं प्रदेश में शीघ्र ही मानसून के संकेत मिलेंगे।
ज्योतिषीय गणना के तहत वर्तमान में कर्क राशि पर चल रही गुरु की पांचवीं दृष्टि से संपूर्ण राजस्थान में बारिश होने के आसार पनपेंगे। पं.बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार शुक्र ग्रह कर्क राशि में 4 जुलाई तक रहेगा। कर्क राशि में बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से यह वर्षा का कारक बनेगा। इसके बाद सिंह राशि का शुक्र होने पर वर्षा में कमी आएगी व वायु प्रकोप बढ़ेगा।
रोहिणी का कम तपना कम बारिश का द्योतक
-------------------------------
इस वर्ष रोहिणी तपी जरूर है, मगर बीच-बीच में बारिश व धूल आंधी आने से रोहिणी जितनी तपनी चाहिए, उतनी नहीं तप पाई। राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि अगर रोहिणी अच्छी तपे तो बारिश खूब होती है, चारों ओर हरियाली छा जाती है और अगर रोहिणी कम तपे तो बारिश कम आने के आसार पैदा हो जाते हैं। इस बार बीच में आंधी व बादल होने से आशा से कम बारिश हो सकती है। इस वर्ष संवतसर का राजा मंगल है, अगर किसी वर्ष का राजा मंगल होता है तो वर्षा की कमी के संकेत मिलते हैं। मंगल के कारण बारिश अपेक्षा से कम होती है। इसके अलावा अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले दिनों अग्निकांड तथा तेज गर्मी पडऩे की घटनाएं भी इसी कारण हुई थीं। मेघेष (वर्षा का मालिक) भी मंगल है। मंगल अग्नि का कारक है तो वर्षा की कमी को दर्शाता है।

शुक्रवार, 12 मार्च 2010

39 साल बाद नवसंवत्सर के राजा व मंत्री नीच राशि में

-संवत 2067 का राजा बनेगा मंगल व मंत्री होंगेे बुध
-अगली बार 17 साल बाद संवत 2084 बनेगा यह संयोग
-शोभन नामक नववर्ष में सूर्य के सीमाधिपति होने से सीमाओ पर रहेगी हलचल
चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा या नवसंवत्सर 2067 के आगमन पर ग्रहों के सत्ता परिवर्तन पर 39 वर्ष बाद नवसंवत्सर के राजा व मंत्री नीच राशि में आने का विशेष संयाग बन रहा है। नवसंवत्सर पर ग्रहों का मंत्रीमंडल बदल जाएगा। शोभन नाम के इस हिंदी वर्ष का राजा मंगल होगा और मंत्री बुध बनेंगे।
ग्रहों के इस मंत्री मंडल में सीमाधिपति सूर्य के बनने के कारण इस वर्ष सीमा पर हलचल बनी रहेगी। वहीं महंगाई बढऩे के आसार रहेंगे। पं.बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से भारतीय नव संवत्सर शुरू होता है जिस प्रकार राष्ट्रों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का चुनाव होता है। मंत्रीमंडल का गठन होता है उसी प्रकार आकाशीय कौंसिल में विभिन्न पदों के लिए चयनित ग्रहों की प्रकृति, स्वभाव, परस्पर मैत्री के अनुसार पूरे वर्ष का घटनाक्रम चलता है।
चार ग्रह होंगे नीच राशिगत :
सीताबाड़ी निवासी ज्योतिषाचार्य पं.चन्द्रमोहन दाधीच के अनुसार 17 नवंबर 2009 से राहु व केतु भी नीच राशि में चल रहे हैं। यह दोनों ग्रह आगामी संवत 2067 के अंत तक नीच राशि में ही भ्रमण करेंगे। इस प्रकार संवत 2067 के शुरू होने के समय एक साथ चार ग्रह अपनी अपनी नीच राशि में रहेंगे। 15 मार्च को मध्यरात्रि बाद 2 बजकर 23 मिनट से शुरू होने वाले संवत 2067 में मंत्रीमंडल के लिए चल रही उठापटक के पदाधिकारी इस प्रकार होंगे।
मगल : राजा, मेघेष
बुध : मंत्री
चंद्रमा : सेनाधिपति,फलेश
सूर्य : सीमाधिपति
गुरु : शीतकालीन फसलों का स्वामी,धनेश
शुक्र : अग्रधन्याधिपति, नीरसाधिपति
शनि : कोई पद नहीं
इससे पहले संवत 2028 में बना था यह योग
इससे पहले यह योग संवत 2028 में वर्ष 1971 में बना था। अब यह संयोग 17 साल बाद संवत 2084 में बनेगा।
सत्तापक्ष में उत्पन्न होंगे मतभेद, बढ़ेंगी महंगाई
ज्योतिषी पं.पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार नवसंवत्सर का राजा मंगल अग्रि तत्व प्रधान, भूमि, भवन, मशीनरी, उद्योग नेतृत्व कारी है। इसके नीच राशि में होने से सत्ता पक्ष में परस्पर मतभेद की स्थितियां उत्पन्न होंगी। कहीं भीषण अग्रिकांड, भूकंप व आगजनी की घटनाओं में वृद्धि होगी। कइ्र राज्यों में वर्षा की कमी के संकेत मिलेंगे। इससे धान्यों का अभाव रहेगा। जनता महंगाई से परेशान रहेगी। सत्तारुढ सरकार किसानों व कल कारखानों के संबंध में नई नीतियों का निर्धारण करेगी। सीमा प्रांतों में सैन्य क्षमताओं की वृद्धि के इंतजाम किए जाएंगे। मंत्री बुध के नीच राशिगत होने से वायु की अधिकता से फसलों को नुकसान के आसार रहेंगे। जनता में हर्ष व संतोष का वातावरण रहेगा।

बुधवार, 13 जनवरी 2010

सौरमंडल में अपनी आभा बिखेर रहे हैं सर्दियों के सितारे

15 को सीधी चाल में वक्री बुध, चंद्रमा 18 को हो"ा बुध के नजदीक
सौरमंडल में सर्दियों के सितारे अपनी आभा बिखेरने ल"े हैं। संध्याकाश में वे चमकने ल"े हैं। आकाश में साफ नजर आने वाले चार प्रमुख "्रह इनके बीच चार चांद ल"ा रहे हैं। सबसे चमकदार "्रह शुक्र, सूर्य की आभा में छिपा हुआ है।
सूर्य के सबसे नजदीक वक्री बुध 15 जनवरी को सीधी चाल में आए"ा, जो पूरे माह धनु राशि के तारों के बीच डोलता रहे"ा। माह के उतराद्र्ध में कोई कुहासा रहित सुबह मिल जाए तो पूर्वी श्रितिज पर यहां से सूर्य निकलता है, वहीं ल"भ" 15 डि"्री ऊपर नजर दौड़ाने पर थोड़ी कठिनाई से चंचल बुध दिखाई दे जाए"ा। बीएम बिड़ला तारामंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य के अनुसार अंधकार घिरते ही बृहस्पति दश्रिण?पश्चिम श्रितिज पर अपनी चमक?दमक से सभी को आकर्षित कर रहा है। यह कुंभ राशि में पहुंच चुका है। माह के अंत तक इसकी ऊंचाई मात्र 20 डि"्री रह जाए"ी। दरअसल बृहस्पति संध्याकाश से अलविदा होने की राह पर है। यह महीना है कर्क पर सवार मं"ल का। लाल मं"ल इस समय वक्र "ति में है और दिनोदिन इसकी चमक बढ़ रही है। चक्रधारी शनि 13 से वक्री "ति में आ रहा है। यह कन्या राशि का चमकदार तारा बना हुआ है। शनि देर रात उदय हो"ा और भोर में तारों की झिलमिलाहट खत्म होने से पहले मध्याकाश में पश्चिम की ओर पहुंच जाए"ा। चंद्रमा 18 जनवरी को बृहस्पति के आसपास हो"ा। सप्त"षिमंडल व सिंह राशि के आ"मन से जनवरी का संध्याकाश बड़ा ही हरा?भरा ल"ने ल"ा है। सर्दियों की अंधेरी रातों में कई प्रसिद्ध व भव्य तारामंडलों व उनमें ज"म"ाते चमकदार नश्रत्रों को आप आसानी से पहचान सकते हैं।